लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

बस्ती : शिक्षक सहयोगी जनता विद्यालय छिबरा के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का नाम किया रोशन

बस्ती/संवाददाता.राधेश्याम यादव बस्ती जनपद के शिक्षक सहयोगी जनता विद्यालय छिबरा में एक बार फिर बच्चों का उत्साह और प्रतिभा देखने को मिली है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिक्षक सहयोगी जनता विद्यालय छिबरा के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का नाम किया रोशन
विद्यालय के प्रबंधक जुल्फिकार अली, प्रधानाचार्य रफी अहमद एवं अजय चौधरी सहित शिक्षक बलिराम पाठक, दिलीप कुमार, परमात्मा पंडित और अन्य सहयोगी अध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट के परिणाम: - शशि कला – 86% - जैनब – 84% - तबस्सुम – 83% हाई स्कूल के परिणाम: - करिश्मा – 85% - विशाल – 84% - मोहम्मद सैफ – 84% - शिवम चौधरी – 83% इन शानदार परिणामों से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय द्वारा सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को देते हुए कहा कि वे आगे और मेहनत कर देश का नाम रोशन करेंगे।

Top Post Ad

Below Post Ad