लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

बलिया : एंबुलेंस को नहीं मिला पेट्रोल, मरीज ने तोड़ा दम, पंप पर कार्रवाई का आदेश

बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बेहद दर्दनाक और सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है जहां समय पर ईंधन न मिलने और प्रशासनिक लापरवाही के चलते एक मरीज की जान चली गई. निजी एंबुलेंस में पेट्रोल खत्म होने के बाद जब परिजन मरीज को लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे तो वहां कर्मचारियों द्वारा ईंधन देने से इनकार कर दिया गया, इस देरी के कारण मरीज को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है और जांच समिति गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
आपको बतादे की पूरा मामला बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव का है, जहां बुधवार देर रात छट्ठू शर्मा (50) को पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, परिजन ग्राम प्रधान की मदद से उन्हें निजी एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में करीब दो किलोमीटर आगे एंबुलेंस का ईंधन खत्म हो गया वही परिजनों और एंबुलेंस स्टाफ ने टेंगरही गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने ईंधन देने से साफ इनकार कर दिया फिर किसी तरह जुगाड़ कर मरीज को आगे ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन समय हाथ से निकल चुका था. डीएम का एक्शन, जांच समिति गठित जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं, साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए बैरिया के उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी की संयुक्त जांच समिति गठित की गई है.

Top Post Ad

Below Post Ad