लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

UP में बदल गई स्कूलों की टाइमिंग, बढ़ती गर्मी को देखते हुए फैसला

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. उत्तर प्रदेश में अब स्कूलों का समय बदल दिया गया है, अब राज्य में स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। वहीं, शिक्षकों को 1:30 बजे तक विद्यालय में रहना होगा। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य बच्चों को लू और तेज धूप से बचाकर सुरक्षित पढ़ाई सुनिश्चित करना है.
निर्देश में क्या-क्या हैं? उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल की ओर से राज्य के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि "कृपया राहत आयुक्त/अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रसंख्या-1536/कृषि/ हीट वेव/2025-26, दिनांक 27-02-2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो विद्यालयों में लू-प्रकोप (हीट वेव) से राहत के सम्बन्ध में है."
निर्देश में आगे कहा गया है- "प्रदेश में गर्मी एवं हीटवेब के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक संचालित किये जायेंगे। विद्यालय पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राएं प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा विद्यालय में प्रार्थना सभा/ योगाभ्यास प्रातः 07.30 बजे से 07.40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10.00 बजे से 10.15 बजे तक रहेगा"

Top Post Ad

Below Post Ad