लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

धर्म परिवर्तन के शक में पंचायत ने पति-पत्नी को पहनाई जूतों की माला...?

हाथरस जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के शक में भरी पंचायत में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को परिवार के लोगों ने गले में जूते की माला पहनाई, यह घटना एक पंचायत के दौरान हुई, जहां पिता और भाई ने मिलकर उन्हें जूते की माला पहनाई और उनके पारिवारिक व सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की. फोटो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत में मौजूद लोगों की मौजूदगी में बलराम और उसकी पत्नी के गले में जूतों की माला पहनाई गई, वहीं इलाका पुलिस ने इस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
क्या था आरोप ? 20 अप्रैल दिन सोमवार को बलराम के पिता शिवराज और भाई ने आरोप लगाया कि उनके बेटे बलराम ने ईसाई धर्म परिवर्तन कर लिया है. इस को लेकर गांव के बंजारा समाज द्वारा पंचायत बुलाई गई. पंचायत में बलराम को धर्म परिवर्तन का आरोपी मानते हुए उसका सामाजिक और परिवारिक बहिष्कार कर दिया, इस दौरान बलराम की पत्नी मीना जब पति के पक्ष में आई तो परिवार के लोगों ने बलराम और उसकी पत्नी को जूतों की माला पहना दी, इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Top Post Ad

Below Post Ad