लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

योगी सरकार ने 44 ASP के कार्यक्षेत्र में बदलाव, लेडी सिंघम को ATS का जिम्मा, तनु उपाध्याय का पीएसी में तबादला

लखनऊ योगी सरकार ने रविवार रात बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों के भी कार्यक्षेत्र बदलाव किया हैं. यूपी की लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर को एटीएस लखनऊ की महत्वपूर्ण कमान दी गई है, वहीं पीपीएस अधिकारी तनु उपाध्याय को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में नई तैनाती मिली है. प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाने के लिए किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी चुनौतियों और प्रशासनिक दक्षता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
श्रेष्ठा ठाकुर को ATS की कमान बागपत में एएसपी के पद पर तैनात रहीं और अपनी सख्त कार्यशैली के लिए लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर को अब एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया है. 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी श्रेष्ठा मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली हैं. वह 2017 में बुलंदशहर में सीओ रहते हुए एक वायरल वीडियो के बाद सुर्खियों में आई थीं, जिसमें वे एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ चालान काटने को लेकर बहस करती दिखी थीं.
तनु उपाध्याय को मिली नई जिम्मेदारी चर्चित पीपीएस अधिकारी तनु उपाध्याय को कानपुर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक बनाया गया है. वे पहले इसी वाहिनी में सहायक सेनानायक के पद पर कार्यरत थीं. तनु उपाध्याय तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने 2025 में इंफोसिस फाउंडेशन की संस्थापक और भाजपा राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति का महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर इंटरव्यू लिया था.
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad