नोएडा श्रमिक हिंसा की साजिश में शामिल दिल्ली का यूट्यूबर, लखनऊ का पत्रकार गिरफ्तार
21 April
उत्तर प्रदेश
नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा का मामला अब लगातार नए खुलासों के साथ गहराता जा रहा है, पुलिस की जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि यह सिर्फ एक सामान्य विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि इसके पीछे सुनियोजित साजिश की आशंका भी जताई जा रही, इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों एक यूट्यूबर और एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में पहले से पकड़े गए आरोपियों के साथ इनके संबंध भी सामने आए हैं, जिससे पूरे नेटवर्क की जांच और तेज हो गई
दिल्ली और लखनऊ से गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर हिमांशु को दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वह फोर्टिस अस्पताल के पास रह रहा था. वहीं पत्रकार सत्यम वर्मा को लखनऊ के निशातगंज क्षेत्र से पकड़ा गया, दोनों के खिलाफ फेज-2 थाने में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें लंबे समय से तलाशा जा रहा था. वही जांच में सामने आया है कि हिमांशु घटना के दिन नोएडा में मौजूद था और मुख्य आरोपी आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था. वहीं सत्यम वर्मा के भी पहले गिरफ्तार आरोपियों से संबंध सामने आए हैं. पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे घटनाक्रम में दोनों की भूमिका कितनी गहरी थी और किस स्तर पर योजना बनाई गई थी.
Tags

