लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

प्रयागराज-UPPSC PCS-2024 फाइनल रिजल्ट जारी...

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS-2024) का अंतिम परिणाम रविवार को देर रात घोषित कर दिया, परिणाम प्रारंभिक परीक्षा के एक वर्ष तीन महीने सात दिन बाद घोषित किया है. नेहा पांचाल ने प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप किया है, दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी रही हैं, तीसरा स्थान अभय प्रताप सिंह को मिला है. कुल 24 प्रकार के 947 पदों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफलता मिली, हालांकि व्यवस्थाधिकारी पद की एक रिक्ति, व्यवस्थापक पद की 14 रिक्तियाें सहित कुल 15 पद उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए. पीसीएस-2024 की टाप टेन सूची में लड़कियों का दबदबा है, शीर्ष दस की सूची में छह महिलाएं जबकि चार पुरुष हैं, जबकि पीसीएस-2023 में टाप टेन में आठ पुरुष और दो महिलाएं थीं. टाप 20 अभ्यर्थियों में 13 महिलाएं और सात पुरुष हैं. पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को राज्य के 75 जिलों के 1331 केंद्रों पर 5.76 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी.
947 पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा का परिणाम चार फरवरी 2026 को घोषित किया गया था. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 24 प्रकार के पदों के लिए कुल 947 रिक्तियों में से 60 रिक्तियां ऐसी थीं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना था. शेष 887 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के आधार पर होनी थी, इसके तहत आयोग ने 887 पदों के सापेक्ष आयोग ने 2,719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था. 26 फरवरी से 23 मार्च तक चले साक्षात्कार में 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. आयोग ने 23 मार्च को संपन्न हुआ साक्षात्कार के नौ दिन बाद ही परिणाम 29 मार्च को घोषित कर दिया गया. सचिव अशोक कुमार के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियां शीघ्र शासन को भेज दी जाएंगी, जिसके बाद प्राप्तांक एवं पदवार/श्रेणीवार कटआफ अंक भी आयोग की वेबसाइट पर जारी होंगे.
नायब तहसीलदार पद पर सर्वाधिक 258 चयन पीसीएस 2024 के जरिए सर्वाधिक 258 अभ्यर्थियों का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ, असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के पद पर 196, वाणिज्य कर अधिकारी 142, खंड विकास अधिकारी के 72, डिप्टी जेलर पद पर 60, सब रजिस्ट्रार पद पर 40, कार्याधिकारी के 23, कोषाधिकारी/लेखाधिकारी के 22, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पर 16, सहायक आयुक्त उद्योग 18, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के दो, अधीक्षक कारागार (जेल) के एक, जिला समाज कल्याण अधिकारी नौ, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पांच, जिला खाद्य विपणन अधिकारी पद पर दो, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पद पर चार, सहायक उद्योग निदेशक हाथकरघा पद पर एक, उत्तर प्रदेश कृषि सेवा ग्रेड-2, अनुभाग-‘सी’ (सांख्यिकी शाखा) में सांख्यिकीय अधिकारी पद पर तीन, प्रबंधक संपदा विभाग पद पर दो, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान ग्रेड-2 पद पर एक अभ्यर्थी का चयन किया गया है.

Top Post Ad

Below Post Ad