लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

बारिश का अलर्ट 31 मार्च तक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 40 Km की स्‍पीड से चलेंगी धूल भरीं हवाएं

लखनऊ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में हल्‍की बारिश और तेज हवाएं चलने का क्रम बना हुआ है, 29 मार्च को भी ये सिलसिला जारी रहने की संभावना है वही मौसम विभाग का कहना है कि रविवार शाम या रात से वेस्‍ट यूपी में बारिश की शुरुआत होगी जिसका असर बाद में पूर्वी हिस्‍से भी नजर आ सकता है, 30 मार्च को बारिश जोरदार होगा और 31 मार्च तक चलती रहेगी और 29 मार्च को दिन के तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की जाएगी. अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। देर शाम से मौसम बदलने की वजह से पारा नीचे जाने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है, 30 और 31 मार्च को भी यह क्रम बना रहेगा.
मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के बीच बिजली गिरने की आशंका भी व्‍यक्‍त की हैसाथ ही साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं.

Top Post Ad

Below Post Ad