लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

हीट वेव की समीक्षा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चलने लगा अश्लील वीडियो..

लखनऊ उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यूपी की ब्यूरोक्रेसी में इस घटना की चर्चा हो रही है, मामला स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक का है जब विभाग की ओर से आने वाले समय में प्रदेश में हीटवेव जैसी स्थिति से निपटने की योजना को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई गई थी तब इसमें हीटवेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा चल रही थी तभी अचानक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा. इस अचानक हुई घटना से हर कोई हैरान रह गया और आनन-फानन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बंद की गई, इसके बाद मामले में थाने में केस दर्ज कराया गया, प्रदेश में हीटवेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कांफ्रेंसिंग स्क्रीन पर अचानक अश्लील वीडियो चलने का मामला गरमा गया है. इस घटना से वीसी में शामिल अधिकारी-कर्मचारी हैरान रह गए. किसी को कुछ नहीं सूझा तो आनन-फानन में वीसी को बंद कर दिया गया। बैठक अहम थी. इसको लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे.
साइबर सेल में हुआ केस दर्ज वीसी के दौरान अश्लील वीडियो प्रसारित होने के मामले ने लोगों को असहज कर दिया तब अधिकारी इसे तकनीकी समस्या बताते रहे, स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी इस मामले में कोई जवाब देते नहीं दिखे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी डा. विकासेंदु अग्रवाल ने इस मामले में मीडिया के सवाल पर कहा कि मामले में साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Top Post Ad

Below Post Ad