लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

बाराबंकी : आइसक्रीम विक्रेता की हत्या, मामूली विवाद में युवक का सिर धड़ से अलग किया...?

बाराबंकी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिल को दहला देने वाली हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है, यहां गांव में साइकिल से फेरी लगा कर आइस्क्रीम बेचने वाले युवक का मामूली बात पर बांके से सिर को धड़ से अलग कर दिया, बताया जा रहा आरोपी शख्स वारदात को अंजाम देने के बाद सिर घर लेकर पहुंच गया। घटना से फैली दहशत मौजूद ग्रामीण उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शख़्स को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसावल गांव में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया यहां दरियाबाद के निवासी बबलू साइकिल से गांव–गांव फेरी लगा कर आइस्क्रीम बेचने का काम करता था. शनिवार दोपहर करीब 12 बजे परसावल गांव निवासी शंकर यादव और बर्फ बेचने वाले बबलू से मामूली विवाद हो गया. चश्मदीदों के मुताबिक शकंर और बबूल में हाथापाई के बीच बबलू नीचे गिर गया. जिसके बार शंकर ने घर से बांका निकाल कर उसके गर्दन पर कई बार वार किया. जिससे बबलू की तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बबलू बर्फ बेचकर रोजी-रोटी चलाता था और इस गांव में पहली बार बर्फ बेचने आया था.

Top Post Ad

Below Post Ad