लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

जाने आज का राशिफल- 30/032026, कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लूं,ले,लो,अ) आज अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की सलाह हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य को लेकर भागदौड़ के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दें पाएँगे। हानिकर विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिए। उदर के रोग से पेट दुखने की संभावना है। प्रवास हो सके तो आज टाल दीजिए। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वृषभ (इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च होगा।
मिथुन (का,की,कु,घ,ड•,छ,के,को,हा) आज नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पड़ोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा। वैचारिक रुप से आप में शीध्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है। कर्क (ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें। शारीरिक और मानसिक रुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। आँखों में पीड़ा होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिए। अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिए। धन का अधिक खर्च होगा। सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे) आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। कन्या (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो) आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुँचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखें। शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिक रुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिए। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगडे से संभव हो तो दूर रहिए। तुला (रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते) आज आपका दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिलने का योग हैं। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। वृश्चिक(तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू) आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थ जीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा। धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे) आज शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की सलाह है। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी- धंधा की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। साहसिक प्रवृत्तियाँ न करें। मकर (भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी) आज खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है। मरीज़ की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएँगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी- धंधा के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें। कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा ) आज भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके दिन को रंगीन बनाएँगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगा। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को द्विगुणित करेंगे। सार्वजनिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। मीन (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची) आज घर में सुख- शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे। हालाकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Top Post Ad

Below Post Ad