क्रैश सेफ्टी सिस्टम और 310 km की रफ्तार, सीएम योगी के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता AW139 हेलिकॉप्टर, जाने इसकी खासियत...?
09 March
यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली की कंपनी लियोनार्डो का अत्याधुनिक अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर खरीदा गया है. यूपी सरकार के विमानों के बेड़े में यह हेलिकॉप्टर हाल ही में शामिल हुआ है. अपनी तमाम खासियतों के चलते यह वीवीआईपी की पहली पसंद बन गया है.
आपको बताते चले की अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर की खासियत यह हेलिकॉप्टर एक बार में 12 से 15 लोगों को ले जाने में सक्षम है और यह 310 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है. यह खराब मौसम और रात में भी उड़ान भरने में सक्षम है, इमरजेंसी की हालत में भी इस हेलिकॉप्टर का बखूबी प्रयोग किया जा सकता है. अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलीकॉप्टर में डबल इंजन है और इमरजेंसी की स्थिति में दूसरे इंजन का प्रयोग किया जा सकता है. इस हेलिकॉप्टर में क्रैश सेफ्टी सिस्टम, डिजिटल ग्लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी सुविधाएं शामिल हैं जो इसे बेजोड़ बनाती हैं.

