बस्ती : पीएम पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज...?
28 March
बस्ती/संवाददाता/मनोज कुमार पांडेय
प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। विश्व हिंदू महासभा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा गांव निवासी आर एन भदौरिया ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के सिरकोहिया गांव निवासी पवन यादव ने हड़ही के पास सार्वजनिक स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर अपमान किया है। तहरीर में यह भी कहा है कि ऐसी अपशब्द भाषा न केवल पद एवं गरिमा के विरुद्ध है बल्कि समाज में अशांति फैलाने का कार्य भी किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

