लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

1 अप्रैल से रूस किसी भी देश को पेट्रोल नहीं बेचेगा.....?

नई दिल्‍ली रूस ने दुनिया को चौंका दिया है, पुतिन सरकार ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल से गैसोलीन (पेट्रोल) के निर्यात पर रोक लगा देगी. इसका मकसद घरेलू सप्‍लाई को प्राथमिकता देना है. साथ ही ईंधन की कीमतों को स्थिर करना है. यह फैसला मिडिल ईस्‍ट में अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण ग्‍लोबल एनर्जी मार्केट में जारी उथल-पुथल के बीच आया है. रूस का यह फैसला चीन और तुर्की जैसे देशों के लिए बड़ा झटका है. फ़िलहाल भारत पर इसका खास असर नहीं होगा.
उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने बताया है कि इस संकट के कारण ग्‍लोबल तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव है लेकिन, विदेश में रूसी ऊर्जा की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है. यह घोषणा नोवाक की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद की गई. इसमें घरेलू पेट्रोलियम उत्पाद बाजार की समीक्षा की गई थी. बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस उद्देश्य पर जोर दिया गया जिसके तहत घरेलू ईंधन की कीमतों को अनुमानित स्तरों से ऊपर जाने से रोकना है. ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि तेल रिफाइनिंग की दरें मार्च 2025 के स्तरों के अनुरूप बनी हुई हैं। इससे घरेलू सप्‍लाई स्थिर बनी हुई है.

Top Post Ad

Below Post Ad