लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

समय पर होंगे पंचायत चुनाव.....15 अप्रैल को वोटर लिस्ट- ओपी राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव, SIR, आरक्षण और आगामी योजनाओं खुलकर बात की है. उन्होंने साफ कहा है कि यूपी पंचायत चुनाव समय पर होंगे, इसके लिए 15 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कई मुद्दों पर AJP Media से विशेष बातचीत की और बातचीत के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों और उसमें हो रही देरी के कारणों पर भी बात की, साथ ही साथ पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के साथ गठबंधन बरकरार रहने की भी बात कही.
पंचायत चुनाव को लेकर हो रही देरी के बीच पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अब यह साफ कर दिया है कि पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे और इसकी तैयारी पंचायती राज विभाग और निर्वाचन आयोग की ओर से पूरी कर कर ली गई है. मतपत्र भी छप करके सभी जिले मुख्यालयों पर पहुंचा दिए गए हैं. जिस दिन अधिसूचना जारी हो जाएगी, चुनाव करा दिया जाएगा, चुनाव में हो रही देरी के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा, जनगणना और SIR को लेकर थोड़ा समय लग रहा है. 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन भी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कर दिया जाएगा.
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad