लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

जौनपुर : रोजगार सेवक को फर्जी हाजिरी न लगाने पर मिल रही है जान से मारने की धमकी, ऑडियो हुआ वायरल..

जौनपुर जिले के रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुजुर्ग में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगा है। रोजगार सेवक दालसिंगार यादव ने समीम खान के ऊपर फर्जी हाजिरी लगाने के लिए दबाव बनाने के लिए आरोप लगाया है रोजगार सेवक दल सिंह यादव ने कहा की समीम खान एक अपराधिक गतिविधियों का व्यक्ति है और वह अपने आप को प्रधान का प्रतिनिधि बताता है ग्राम पंचायत बुजुर्ग में तालाब खुदाई का कार्य प्रस्तावित था।
जिसको लेकर के समीम खान जो अपने आप को प्रधान प्रतिनिधि बताते हैं। हमें पिछले कई दिनों से मानसिक प्रताड़ित कर रहे थे और फर्जी हाजिरी लगाने के लिए दबाव बना रहे थे। आज जब मैं मना किया तो भद्दी - भद्दी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी भी दिए जिससे मैं भयभीत हूं और हमारे साथ कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है इसकी सूचना रोजगार सेवक ने कोतवाली थाना प्रभारी मडियाहू जौनपुर को दिया और न्याय की गुहार लगाई।
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad