एमपी के IAS अफ़सर ने अपनी पहली और दूसरी पत्नी से तलाक लेने के बाद कूनो नेशनल पार्क में तीसरी शादी की
16 February
IAS अवि प्रसाद 2014 CEO मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद की तीसरी शादी ने हलचल मचा रखी है IAS अवि प्रसाद ने अपनी तीसरी शादी IAS अंकिता धाकरे 2017 से किया है यह इनकी जिंदगी का निजी फ़ैसला है यह शादी दोनों पत्नियों से तलाक के बाद हुई है IAS अवि प्रसाद UP के सीतापुर ज़िले के रहने वाले है MP के कई जिलों में DM रहते हुए काफी अच्छा काम किया है इनकी शादी की सबसे खास बात यह है इनको तीनों पत्नियां IAS अफ़सर रहीं, पहली पत्नी 2014 बैच की IAS अफ़सर आईएएस रिजु बाफना से की थी लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और तलाक हो गया, आईएएस रिजु वर्तमान में शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं।
पहली पत्नी बाफना से तलाक के बाद प्रसाद ने 2016 बैच की आईएएस मिशा सिंह से दूसरी शादी की। मिशा के साथ अवि प्रसाद का रिश्ता करीब चार सालों तक रहा बाद में तलाक हो गया, वर्तमान में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की कलेक्टर हैं।अवि प्रसाद और अंकिता धाकरे ने 11 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में विवाह किया। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय के प्रशासनिक सेवा में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं।

