वाराणसी : बभनियांव में प्राप्त प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं संरक्षण की मांग
16 February
वाराणसी
बभनियांव गांव, वाराणसी में पूर्व में हुई खुदाई के दौरान प्राप्त प्राचीन शिवलिंग को लेकर क्षेत्र में निरंतर आस्था एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में कई समाचार पत्रों में पूर्व में समाचार प्रकाशित हो चुके हैं तथा संबंधित विभाग द्वारा खुदाई की प्रक्रिया भी पूर्व में पूर्ण की जा चुकी है।
आज पावन अवसर Maha Shivaratri पर ग्रामवासियों द्वारा विधि-विधान के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर समीर सिंह ‘विशाल’ ने कहा कि बभनियांव में प्राप्त यह प्राचीन शिवलिंग वाराणसी की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया कि इस स्थल का समुचित संरक्षण, सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए, ताकि इसकी ऐतिहासिक महत्ता सुरक्षित रह सके तथा भविष्य में यह स्थान श्रद्धालुओं एवं शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा केंद्र बन सके।
ग्रामवासियों ने भी एक स्वर में सरकार से मांग की है कि इस पवित्र स्थल को संरक्षित घोषित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

