अयोध्या में एसआईआर को लेकर सियासी संग्राम .....?
16 February
अयोध्या.
अयोध्या में एसआईआर को लेकर सियासी संग्राम, पवन पांडे ने कहा कि भाजपा की “कलई खुल गई” है और एसआईआर के नाम पर खेल किया जा रहा है।
आरोप लगाया कि एक ही नाम से तीन-तीन वोट बनवाए गए थे, जब वोट कटे तो भाजपा खुद लाखों वोट कटने की बात कहने लगी।
सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगी।
अयोध्या विधानसभा में करीब 95,000 लोगों को नोटिस जारी होने का दावा किया।
महानगर क्षेत्र में लगभग 75,000 लोगों को नोटिस भेजे जाने की बात कही।
आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा नाम समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के काटे जा रहे हैं।
दावा किया कि मुस्लिम और यादव मतदाताओं के वोट विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
पवन पांडे ने कहा कि अधिकारी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यह लड़ाई सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ी जाएगी।

