लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

जौनपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

जौनपुर जनपद के सिविल ‌न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला जज ने तत्काल सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और मौजूद लोगों को सिविल न्यायालय परिसर खाली करने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार, धमकी की सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं और वादकारियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिला जज ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार का जोखिम न लेने का निर्णय लिया। सूचना मिलने ही सुरक्षा एजेंसियां व थाना प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सतीश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिससे संदिग्ध वस्तु की जांच की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता विकलेश कुमार, शेष नाथ सिंह, रमेश तिवारी ,अधिवक्ता अखिलेश चन्द्र,राहुल यादव,मुकेश कुमार,साकिब,आदि अधिवक्ताओं और आम वादकारियों मे दहशत व्याप्त है। इस पूरे मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क चाहा गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, जिससे सही स्थिति का पता नहीं चल पाया है।

Top Post Ad

Below Post Ad