लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

छठ महापर्व पर जानें सूर्यास्त का समय...?

आज 15 नवंबर, रविवार के दिन छठ महापर्व पर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। नहाय-खाय और खरना के बाद आज कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि पर व्रती महिलाएं अपने पूरे परिवार के साथ छठ घाट पर जाती हैं। वहां, नदी अथवा जल में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। साथ ही, विधि-पूर्वक छठी मैया की पूजा की जाती है और सभी मिलकर छठी मैया के गीत गाते हैं। यही कारण है कि आज शाम आपको चारों तरफ भक्ति का माहौल दिखाई देगा। मान्यता है की छठी मैया की पूजा संतान के लिए और सूर्यदेव की पूजा अरोग्य व परिवार के सुख-शांति के लिए की जाती है। छठ पूजा में शाम के समय अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन छठी मैया की पूजा करने के बाद पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद, व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घर लौट जाती हैं। कई लोग घाट पर ही अगले दिन सूर्योदय तक रहते हैं। बता दें कि आज यानी 15 नवंबर को सूर्यास्त का समय 5 बजकर 27 मिनट रहेगा। ऐसे में इसी समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर सूर्यास्त का समय अलग-अलग हो सकता है।
आज शाम परिवार संग घाटपर पहुंचेंगी व्रती महिलाएं छठ महापर्व के इस विशेष अवसर पर व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ दोपहर 3 बजे से ही घाट पर पहुंचना शुरू कर देती हैं। वहां पहुंचकर छठी मैया और सूर्यदेव को धूप-दीप आदि अर्पित किया जाता है। साथ ही, महिलाएं नए वस्त्र भी छठी मैया को चढ़ाती हैं और साथ मिलकर उनके गीत गाती हैं। सूर्यास्त का समय होने पर पानी में उतरकर जल, दूध आदि के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान महिलाएं परिक्रमा भी करती हैं। वहीं, कई लोग लंबे समय तक पानी में ही नारियल और धूप लेकर खड़े रहते हैं। महिलाएं इस दिन नाक से लेकर मांग तक नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad