लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

मायावती ने 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, उठाई विवादित EVM की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने गुरूवार को यूपी स्टेट यूनिट की एक बैठक आयोजित की. जिसमें 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ ही प्रदेश के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.बैठक में बसपा प्रमुख मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया. इसके साथ ही बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को होने वाली रैली का भी ऐलान किया गया, इस बैठक में मायावती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम से चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया और मौजूदा सरकार के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले दलित और कमजोर वर्ग को डरा-धमकाकर वोट छीना जाता था और अब ईवीएम के नए षड्यंत्र से.
बूथ स्तर पर मजबूती का जोर बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के निर्देश दिए गए.जिसमें सभी 75 जिलों में पार्टी को मजबूती के साथ चुनाव की तैयारियां करने पर जोर दिया गया. आह्वान किया गया कि अच्छे से अच्छे उम्मीदवार के चयन हो सके इसके लिए बहुजन समाज और सर्वसमाज में एकजुटता जरुरी है. इसके अलावा बैठक में पदाधिकारियों को मीडिया और फर्जी सर्वे जैसी चीजों से बचने की सलाह दी गयी है.

Top Post Ad

Below Post Ad