लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

आजमगढ़ में फर्जी हड्डी डॉक्टर का भंडाफोड़, बिना डिग्री के कर रहा था इलाज

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील के चकिया नवावी में एक फर्जी डॉक्टर का बड़ा खुलासा हुआ है। राजकुमार नाम का ये शख्स अपने आप को हड्डी का डॉक्टर बताता है, लेकिन हकीकत ये है कि इसके पास ना तो कोई मेडिकल डिग्री है और ना ही कोई रजिस्ट्रेशन। फिर भी ये धड़ल्ले से मरीजों का इलाज कर रहा है और उनकी जान से खिलवाड़ कर रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजकुमार खुद को बड़ा डॉक्टर बताता है। हड्डी टूटने, दर्द होने पर लोग इसके पास आते हैं। ये प्लास्टर भी लगा देता है, दवाइयां भी दे देता है और मोटी फीस भी वसूलता है। कई मरीजों की हालत तो और बिगड़ गई, लेकिन फिर भी इसका धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।
सवाल ये उठता है कि बिना डिग्री और बिना रजिस्ट्रेशन के ये फर्जी डॉक्टर कैसे इतने सालों से इलाज कर रहा है? स्वास्थ्य विभाग क्या कर रहा है? क्या किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है? AJP NEWS मांग करता है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत यहां जांच करे और इस फर्जी क्लिनिक को सील करे, ताकि भोले-भाले ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ बंद हो सके।

Top Post Ad

Below Post Ad