अरविंद सिंह रावत को मिली पासी महासभा कि बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश की कमान का लिया बड़ा संकल्प लिया ?
23 October
लखनऊ
अखिल भारतीय पासी महासभा ने अरविंद सिंह रावत को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जवाहरलाल चौधरी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी. नियुक्त को प्रदेश में संगठन मजबूत करने और पासीसमाज को एक मंच पर लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. लखनऊ निवासी अरविन्द सिंह रावत को पासी महासभा के बीच सक्रिय युवा के रूप में देखा जा सकता है. प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और महासभा का विस्तार करने की जिम्मेदारी जताई जा रही है. अखिल भारतीय पासी महासभा देश भर में पासी समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से काम करती है.
संगठन की स्थापना पूर्व सांसद बापू मसूरियादीन पासी ने की थी. महासभा का उद्देश्य समाज के लोगों को साझा मंच उपलब्ध कराना और उनकी सामाजिक एकता को मजबूत करना है वही अरविंद सिंह रावत की नियुक्ति के अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव विश्वनाथ चौधरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष ललन चौधरी, महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सरोज और राम विरज रावत एडवोकेट समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. महासभा को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी के साथ उत्तर प्रदेश में सांगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और समाज के अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा सकेगा.
Tags

