लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

पीआरडी जवानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ा मानदेय और मिला मुफ्त इलाज का कवच

प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मान, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करते हुए पीआरडी जवानों और उनके परिवारजनों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा देने की घोषणा की। इस योजना से प्रदेश के पीआरडी जवानों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के दैनिक मानदेय को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की भी घोषणा की। बताया गया कि वर्ष 2019 में मानदेय 250 रुपये था, जिसे क्रमशः बढ़ाकर 375, 395 और फिर 500 रुपये किया गया था। इसके साथ ही लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पीआरडी बैरक के निर्माण का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था में भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान पुलिस और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad