लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

यूपी 2027 के लिए बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, विनोद तावड़े संभालेंगे मिशन कमल

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। नितिन नवीन की नई टीम के गठन के ठीक एक दिन बाद हुई इन नियुक्तियों को भाजपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। तावड़े के सामने यूपी में संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने की चुनौती होगी। पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देगी।
विनोद तावड़े इससे पहले बिहार भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहां उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के साथ तालमेल और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी अनुभव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने अब उन्हें यूपी जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। तावड़े के साथ भाजपा ने सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है। यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब तावड़े के सामने 2027 के चुनावी रण के लिए पार्टी को एकजुट कर मजबूत रणनीति तैयार करने की बड़ी चुनौती होगी।

Top Post Ad

Below Post Ad