लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

बस्ती : लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बानपुर में हुआ "नशा मुक्त विकसित भारत, युवा शक्ति का आयोजन

बस्ती लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बानपुर में "नशा मुक्त विकसित भारत, युवा शक्ति–राष्ट्र शक्ति" अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान उपस्थित लोगों को "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो – स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, सफल रहें" का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बानपुर के सम्मानित नागरिकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकित तिवारी ने की, जबकि ग्राम प्रधान रानू यादव भी मौके पर उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह जनजागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Top Post Ad

Below Post Ad