लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

लखनऊ में CRPF जवान का शव सड़क पर रखकर हंगामा, जाने मौत की वजह

लखनऊ मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ जवान विनीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गुरुवार देर रात लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर की आदर्श विहार कॉलोनी में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, वही पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिवारीजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर दुबग्गा से अवध चौराहा जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जवान की पत्नी नेहा सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति को वरिष्ठ अधिकारी परेशान कर रहे थे, उनका कहना है कि विनीत के माथे पर गोली लगी थी, लेकिन मणिपुर में हुए पोस्टमॉर्टम से परिवार संतुष्ट नहीं है। उन्होंने लखनऊ में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। नेहा ने कमांडेंट समेत संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की है।
11 मिनट पहले हुई थी पत्नी की आखिरी बातचीत नेहा सिंह के मुताबिक विनीत का 23 जून को मणिपुर स्थित सीआरपीएफ की 112 वीं बटालियन में तबादला हुआ था। 5 अगस्त की शाम 7:36 बजे दोनों के बीच आखिरी बार बातचीत हुई। उस दौरान विनीत ने बुखार, मौसमी बीमारियों, कैंप में हाल में हुई गोलीबारी की घटना से बने तनाव और छुट्टी न मिलने की बात कही थी। पत्नी का दावा है कि बातचीत के महज 11 मिनट बाद शाम 7:47 बजे सीआरपीएफ अधिकारियों की वॉट्सऐप कॉल आई, जिसमें बताया गया कि विनीत बैरक के पीछे गंभीर रूप से घायल मिले हैं। बाद में उनकी मौत की सूचना दी गई।
आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन हंगामे की सूचना मिलते ही एडीसीपी पश्चिमी धनंजय कुशवाहा, एसीपी काकोरी शकील अहमद, आईपीएस अमित कुमावत समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने काफी देर तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार निष्पक्ष जांच कराने और परिवारीजनों का ज्ञापन जिलाधिकारी तक पहुंचाने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Top Post Ad

Below Post Ad