लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

"12 बजे उठते थे, 7 बजे महफिल सजती थी", योगी का अखिलेश यादव पर तंज

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है, सीएम योगी ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग हमेशा बच्चे ही बने रहते हैं। उन्हें प्रदेश की जनता के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिलता। सीएम योगी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर लोक भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने संत कबीर राज्य स्तरीय हैंडलूम पुरस्कार बांटे और कहा कि हथकरघा हमारी सांस्कृतिक पहचान है। आज का दिन, केवल एक दिवस नहीं है बल्कि भारत के स्वाधीनता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों के साथ उनके जीवन में जो शब्द जुड़ जाता है, वो उससे पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं। कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। 12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे जिम जाते थे और 7 बजे महफिल जम जाती थी, तो फिर वो प्रदेश के बारे में कहां सोचते। यही वजह थी कि 2017 से पहले यूपी में आए दिन दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू लगा रहता था और इंसेफेलाइटिस से, डेंगू से मासूमों की मौतें होती थीं।'

Top Post Ad

Below Post Ad