असम में फिर हिमंता सरकार, अमित शाह बोले- जनादेश के लिए धन्यवाद...
05 May
असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा ली है, इस प्रचंड बहुमत के साथ हिमंता सरकार की वापसी हुई. 126 विधानसभा सीटों में से NDA ने 100 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 21 सीटें ही मिलीं। 9 अप्रैल को राज्य की सभी 126 सीटों पर हुई वोटिंग में 85% से ज्यादा मतदान हुआ था. इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी हार-जीत का फैसला आज हो गया.
असम की सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए किसी भी दल या गठबंधन के पास 64 सीटें होना जरूरी है. इस बार मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गुटों के बीच था. एक तरफ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में BJP का गठबंधन, जो इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में था. भाजपा के साथ असम गण परिषद (AGP) और यूपीपीएल (UPPL) जैसे क्षेत्रीय दल मजबूती से खड़े थे. दूसरी तरफ, कांग्रेस के नेतृत्व वाला 'असम सम्मिलित मोर्चा' है, जिसमें 6 दल शामिल हैं.
Tags

