लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

विजय को पीएम मोदी ने दी बधाई, किसके साथ गठबंधन करेगी TVK....?

तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन किया है और बहुमत के करीब आंकड़ा हासिल किया, खुद विजय ने दो सीटों से जीत हासिल की है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार टीवीके 96 सीटें जीत चुकी है और 11 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, कुल मिलाकर 107 सीटें टीवीके के खाते में जाती दिख रही हैं. तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी जरूर है, लेकिन यहां बहुमत का आंकड़ा 117 है, जिससे टीवीके 10 सीट पीछे है. इस वजह से विजय को सरकार बनाने के लिए किसी न किसी पार्टी के साथ गठबंधन करना जरूरी होगा, सरकार बनाने के लिए विजय को कम से कम 10 अतिरिक्त विधायकों का समर्थन चाहिए होगा और सिर्फ डीएमके और एआईएडीएमके ही ऐसी पार्टियां हैं, जिनके पास 10 से ज्यादा विधायक हैं. इन दोनों पार्टियों के साथ विजय के गठबंधन करने की संभावना बेहद कम है. ऐसे में उन्हें एक से ज्यादा छोटे दलों के साथ गठबंधन करना होगा,
टीवीके ने चुनाव अकेले लड़ा था, किसी के साथ पूर्व-गठबंधन नहीं किया, कांग्रेस के कई नेता पहले से टीवीके के साथ गठबंधन चाहते थे, लेकिन डीएमके के साथ रहे. अब रिजल्ट के बाद कांग्रेस में आत्ममंथन चल रहा है. विजय के पिता ने खुलकर कांग्रेस को आमंत्रण दिया है और पावर शेयरिंग और सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा, कांग्रेस टीवीके को बाहर से समर्थन दे सकती है या छोटे गठबंधन में शामिल हो सकती है. टीवीके ने बीजेपी को वैचारिक दुश्मन बताया और एनडीए के साथ गठबंधन से साफ इनकार किया था. विजय ने सांप्रदायिक ताकतों के साथ कोई गठबंधन नहीं करने की बात कही थी. चुनाव से पहले कुछ अफवाहें थीं कि बीजेपी ने विजय को ऑफर दिया है, लेकिन टीवीके ने उन्हें खारिज कर दिया, अब टीवीके की स्टैंडिंग और विजय की छवि के कारण बीजेपी के साथ जाना मुश्किल है. वह लेफ्ट या छोटे दलों और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं.

Top Post Ad

Below Post Ad