लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

प्रयागराज में न्यूरो सर्जन पर छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज...

प्रयागराज सिविल लाइंस इलाके में एक चर्चित न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ छेड़खानी और बैड टच का गंभीर मामला सामने आया है बीए की एक 24 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए और गलत नीयत से उसे छुआ।
पीड़िता के अनुसार, वह बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपने भाई के साथ क्लाइव रोड स्थित डॉक्टर के क्लिनिक पर माइग्रेन के इलाज के लिए पहुंची थी,उसे 74वां नंबर मिला था इसी बीच उसका भाई किसी जरूरी काम से बाहर चला गया आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की। कुछ देर बाद जब भाई वापस लौटा तो क्लिनिक में हंगामा हो रहा था बहन ने पूरी घटना बताई,जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है मामले की जांच जारी है।

Top Post Ad

Below Post Ad