कैंसर के चौथे स्टेज का अमेरिका में इलाज करा रहे बलिया के विधायक उमाशकर सिंह के आवास पर आयकर का छापा...
25 February
लखनऊ में बीएसपी विधायक के घर पर बड़ी छापेमारी का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा हैं। इस छापेमारी के दौरान आवास के बाहर हलचल और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। हालाकि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह के आवास को आयकर विभाग की टीम ने घेरते हुए आवास से अंदर और बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग कुछ सरकारी लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है, इसके साथ ही छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड ढूंढना शुरू कर दिया। इस मामले की कार्रवाई लगभग कई घंटों तक चलती रही। हालांकि विभाग की ओर से आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं। जिसका 2 बार ऑपरेशन भी हो चुका हैं। वह अपने लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित आवास पर आइसोलेशन में रहते हैं। इनका दफ्तर भी आवास के पास ही है। उमाशंकर सिंह के घर पर पड़े छापे में 50 से ज्यादा अफसर और फोर्स बल मौके पर मौजूद है। इस दौरान डॉक्टर और नर्स के भी आने जाने पर रोक लगा दी गई है।

