Basti News: जिम्मेदार बने उदासीन... बभनान में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अपोलो नर्सिंग होम...
28 February
बस्ती। जिले के बभनान मे नियमों को ताक पर रखकर भेली मंडी रोड बभनान बाजार क्षेत्र में अपोलो नर्सिंग होम धड़ल्ले से चल रहा हैं। डॉ. नीलम भारती अपोलो नर्सिंग होम की संचालक है, ना ही उनके पास कोई डिग्री है ना ही नर्सिंग होम का पंजीकरण है और ना ही नर्सिंग होम का कोई मानक है तब भी अवैध तरीके से अपोलो नर्सिंग होम धड़ल्ले से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से अपोलो नर्सिंग होम बिना पंजीयन सक्रिय हैं।
वहीं विश्व हिंदू महासंघ चिकित्सा प्रकोष्ठ बस्ती के जिला अध्यक्ष रामनिवास ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी रामनिवास का दावा किया, अस्पताल अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है ना कोई बिल्डिंग का मानक है और ना ही रजिस्ट्रेशन फिर भी अवैध तरीके से बिना रजिस्ट्रेशन के स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में अपोलो नर्सिंग होम फल फूल रहा है।
क्या कारण है जिससे कार्रवाई नहीं हो पा रही है एक तरफ सरकार के द्वारा अवैध नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड सेंटर और अमेंडमेंट कल स्टोर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन बस्ती जिले में अपोलो नर्सिंग होम पर क्यों करवाई नहीं हो पा रही है। वही आगे रामनिवास ने बताया कि बिना डिग्री के डॉक्टर लगाना गलत है और फर्जी डॉक्टर बन करके और काली कमाई से करोड़ों की धन अर्जित कर ली है इसकी भी जांच होनी चाहिए उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से प्रशासन से की जांच की मांग।

