आबकारी सिपाही ने की हर्ष फायरिंग, दूसरा सिपाही हुआ लहुलुहान
17 February
सुल्तानपुर : थाना मोतिगरपुर के ग्राम कर्मजीतपुर में एक हर्ष फायरिंग हुई, पुलिस ने जब पूरी जानकारी की तो यह बात पता चली की अंकुर शुक्ला जो की आबकारी विभाग में सिपाही हैं । जिनकी पोस्टिंग रायबरेली में है। उनकी आज कर्माजीतपुर में तिलक थी। जिनमें उनके दो साथी विनीत मिश्रा और सुरेंद्र यादव जो की आबकारी विभाग में रायबरेली में ही उनके साथ सिपाही पद पर पदस्थ है । वह भी
आए हुए थे ।
सुरेंद्र यादव ने अपने लाइसेंस पिस्टल से हर्ष फायर किया। जिससे उनके साथी विनीत मिश्रा घायल हो गये । प्राथमिक उपचार के उपरान्त डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया। जहां पर पता करने पर वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं ।
Tags

