लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

जाने आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन- 20/03/2024

20 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि बुधवार देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इसे आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। 20 मार्च को रात 10 बजकर 38 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही बुधवार रात 10 बजकर 38 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि (Today's Aries Horoscope) आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को लाभ की संभावना है। चोरी व जमानत के कार्य में ना पड़ें। किसी से विवाद न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश भगवान की पूजा आराधना करें। लकी नंबर: 96, शुभ रंग: कत्थई वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope) आज के दिन आपकी यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद व मनमुटाव हो सकता है। किसी से हेल्प की उम्मीद ना रखें। आर्थिक समस्या हो सकती है। व्यापार रोजगार मीडियम रहेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। कोई भी आर्थिक जोखिम न लें। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। लकी नंबर: 61, शुभ रंग: चैती मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope) आज दिन भर टेंशन बना रहेगा। किसी भी बात को बढ़ावा ना दें। नया प्लान बनेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। किसी मामले में अनुभव आपको मिल सकता है। सरकारी कानूनी विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। जोखिम व लालच ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें। शुभ नंबर: 23, शुभ रंग: गुलाबी कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope) आज के दिन धर्म कर्म के कार्य आप करते रहेंगे। यात्रा आपकी सफल रहेगी। कानूनी बाधा दूर होकर आपके पक्ष में रहेगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा। पहले किए गए कार्यों का फल अब आपको मिलेगा। संतान के कार्यों से आपको खुशी प्राप्त होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी का दर्शन करें। लकी नंबर: 65, शुभ रंग: हल्का लाल सिंह राशि (Today's Leo Horoscope) आज का दिन खर्च ज्यादा होगा। चिंता बनी रहेगी। नवीन लोगों से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन एवं निवेश में फायदा मिलेगा। पेट रोग हो सकते हैं। ज्यादा क्रोध न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता महालक्ष्मी की पूजा प्रार्थना करें। लकी नंबर: 13, शुभ रंग: हल्का पीला कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope) आज शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर परिवार की हेल्प मिलेगी। कार्य, कुशलता सहयोग से आपको लाभ प्राप्त होगा। काम में मन लगा रहेगा। रिश्तेदारी में संबंध खराब हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। लकी नंबर: 73, शुभ रंग: हल्का नारंगी तुला राशि (Today's Libra Horoscope) आज के दिन परिवार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। रचनात्मक कार्य करेंगे। अपने कर्मचारियों पर निगाह बनाए रखें। परिवार में किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में धोखा मिल सकता है। इसलिए आज के सतर्क रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें। लकी नंबर: 56, शुभ रंग: बैंगनी वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope) आज के दिन भूमि व वाहन संबंधी विवाद खत्म होंगे। संतान का स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापारिक निर्णय सोच समझ कर लें। चोट व रोग से दिक्कत हो सकती है। दोपहर के बाद दिन खराब रह सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य उपासना करें। लकी नंबर: 80, शुभ रंग: हल्का गुलाबी धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope) आज के दिन पुराने रोग से दिक्कत हो सकती है। भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। घर में शांति बनाए रखें। खुद के प्रार्थना से ही आपको लाभ प्राप्त होगा। किसी की बातों में ना आएं। प्रेम प्रसंग के मामलों में झूठ बोलने की कोशिश ना करें। आज आप परिवार के साथ खुश रहेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें। लकी नंबर: 61, शुभ रंग: नारंगी मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope) आज के दिन पार्टी और पिकनिक में जा सकते हैं। स्टूडेंट को सफलता मिलेगी। नए कार्य योजना में आप संलग्न रहेंगे। समाज में आपके कार्यों को प्रशंसा प्राप्त होगी। साहस पराक्रम विश्वास का माहौल बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को लाल फूल चढ़ाएं। लकी नंबर: 22, शुभ रंग: बैंगनी कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope) आज दिन सामान्य रहेगा। प्रयास आपके सफल रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ बनेगा। कार्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को आप प्राप्त करेंगे। लगन व मेहनत का उचित फल मिल सकता है। क्रोध से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव मंदिर में दीपक जलाएं। लकी नंबर: 23, शुभ रंग: कत्थई मीन राशि (Today's Pisces Horoscope) आज के दिन पुराने संगीत साथियों से मुलाकात हो सकती है। शुभ समाचार आपको मिलेंगे। लाभ अधिक होगा। अच्छी व सुखद स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें। लकी नंबर: 77, शुभ रंग: लाल

Top Post Ad

Below Post Ad