दिल्ली मेट्रो में कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसमें कोई डांस करता दिखता है, तो कुछ कपल्स आपत्तिजनक हरकतें कर देते हैं, तो कभी लड़ाई-झगड़े का ही वीडियो सामने आ जाता है। इन सब में सबसे ज्यादा छवि दिल्ली मेट्रो की ही खराब होती है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो से तीन महिलाओं का झुंड एक महिला पर टूट पड़ता है।
![]() |
ajpnews.com |
वीडियो में दिल्ली मेट्रो के कोच में काफी भीड़ नजर आती है। उसमें दो-तीन महिलाओं की एक महिला के साथ कुहासुनी हो जाती है। उसके बाद महिला को गुस्से में दूसरे थप्पड़ मार देती है। फिर क्या वह तीनों उसके बाल पकड़ खींचने लग जाती हैं। अकेली महिला भी हार मानने को तैयार नहीं होती। वह दोनों हाथों से दो महिलाओं के बाल पकड़ लेती है। यह सब देख कुछ लोग मनोरंजन का साधन समझ अपने-अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने की कोशिश करने लगते हैं। कुछ उन सभी को एक-दूसरे से बचाने की कोशिश में जुट जाते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं।
![]() |
ajpnews.com |