वृद्धि होने का है अनुमान
आरबीआई ने भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ाते हुए बताया है कि 2023-24 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। दूसरी तिमाही में विकास दर 6.2 फीसदी, तीसरी तिमाही में 6.2 फीसदी और चौथी तिमाही में विकास दर 5.9 फीसदी रहने का अनुमान भी लगाया गया है।
एशियाई विकास बैंक ने भी उम्मीद जताई है कि मौद्रिक स्थितियों और उच्च तेल की कीमतों के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि मध्यम से 6.4 प्रतिशत हो जाएगी। इससे पहले, वित्तीय वर्ष 2023 में भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.8 प्रतिशत था।
GDP में गिरावट का है अनुमान
घटती आर्थिक वृद्धि की चिंता बढ़ती जा रही है। अब विश्व बैंक के नवीनतम रिपोर्ट 'इंडिया डेवलपमेंट अपडेट' के मुताबिक, भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर में कटौती के बाद अब इसका अनुमान 6.3 प्रतिशत हो गया है। पहले इसका अनुमान 6.6 प्रतिशत था, जो 2023-24 के लिए लगाया गया था।