देश में हिंसा की घटनाएं आजकल बढ़ती जा रही हैं।
झारखंड, छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे तीन राज्यों में भी हिंसा की चपेट में आ गए हैं। जमशेदपुर में महावीरी झंडे के अपमान से दो समुदायों में झड़प हो गई है। इसके अलावा हरियाणा के सोनीपत में धर्मस्थल पर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हिंदू युवक की मौत के बाद भी हिंसा भड़क उठी है। इसके बाद घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
जमशेदपुर में धारा 144 लागू कर दी गयी है
झारखंड के कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक 3 में महावीरी झंडे के अपमान को लेकर हिंसा की घटना हुई है। इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई और इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। रविवार को दो समुदायों के लोगों में झड़प हुई थी, जिससे भगदड़ मच गई थी।
सोनीपत
सोनीपत जिले के सांदल कलां गांव में रमजान की नमाज अदा करने वालों पर हमला किया गया है। इस हमले में 15 से 20 हथियारबंद लोग हमलावर थे। इस घटना के बाद पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वर्तमान में इस इलाके में तनावपूर्ण माहौल है।
छत्तीसगढ़
बेमेतरा जिले में दो बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद, दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इस विवाद के दौरान एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद हिंसा भड़क उठी और समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। सहायक उप निरीक्षक घायल हो गए। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है और आसपास के जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। इस मामले को लेकर विहिप ने आज राज्यव्यापी बंद बुलाया है।