लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

दिल्ली : कार से युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले, शर्मसार

 दिल्ली 

 कार से युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले से इलाके में अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. लोगों के गुस्से व उपराज्यपाल वीके सक्सेना की नाराजगी के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने सोमवार को एफआईआर में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) व 120 (आपराधिक षड्यंत्र) जोड़ दी है. 

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कानून व्यवस्था से जुड़े कुछ सवाल पूछे हैं. मामले पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए कहा है. 

दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उपराज्यपाल निवास पर जोरदार प्रदर्शन किया, हालात को देखते हुए पुलिस को वाटर केनन का इस्तेमाल करना पड़ा.

आम आदमी पार्टी ने एक आरोपी के भाजपा से जुड़े होने का आरोप लगाया है. दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान सुल्तानपुरी थाने पहुंचीं तो उनको लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा, गुस्साए लोगों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह उनको सुरक्षित निकाला.

                                                                                       


विशेष पुलिस आयुक्त सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि घटना के बाद कई टीमें बनाकर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है. पुलिस, क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है. रविवार रात को एक टीम ने आरोपियों की गाड़ी का मुआयना किया था. सोमवार को एफएसएल की टीम हादसे वाले स्थान पर पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए,


सीसीटीवी फुटेज मिलीं

आप को बता दे की छानबीन के दौरान पुलिस को कई नई सीसीटीवी फुटेज भी मिलीं, जिनमें आरोपी कार से युवती को घसीटते हुए दिख रहे हैं. पुलिस इनको कब्जे में लेकर पड़ताल में जुटी है. एक फुटेज में आरोपी कार को यू-टर्न लेकर दूसरी ओर ले जाते हुए दिख रहे हैं.वहीं घटना के बाद से परिवार बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है. 

                                                                   


          

हादसा या साजिश

परिजनों का आरोप है कि यह महज एक सड़क हादसा नहीं बल्कि साजिश है. आरोपियों ने जानबूझकर उनकी बेटी की यह दुर्दशा की है. घटना को लेकर सोमवार को परिजनों व स्थानीय लोगों ने सुल्तानपुरी थाने का घेराव भी किया, पुलिस ने किसी तरह परिवार को समझाने की कोशिश की. एहतियात के तौर पर थाने के बाहर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है.

                                                                   


Top Post Ad

Below Post Ad