अमेठी : शॉर्ट सर्किट के कारण चलती बाइक बनी आग का गोला, जाने कैसे...?
29 March
अमेठी
रानीगंज बाजार के पास एक बाइक में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई, बाइक चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई फिलहाल चालक किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है. अधिक तेल होने के चलते बाइक देर तक जलती रही. कस्बा निवासी दुर्गेश बाइक लेकर थौरी की तरफ जा रहा था जैसे ही वह पुल को पार कर रहे थे कि अचानक उनकी बाइक में आग लग गई.
जब तक वह कुछ समझ पाते बाइक जलने लगी उन्होंने ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई.बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है टंकी में पेट्रोल फुल भरा हुआ था. एफएसओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक में बहुत बड़ी वायरिंग नहीं होती है. पेट्रोल की लीकेज की वजह से आग लगती है। कोई विशेष कारण नहीं होता है.
Tags

