UP Board परीक्षा 18 फरवरी से, कैमरे की निगरानी में होगी कॉपियों की पैकिंग...
03 February
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी। सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में कॉपियों की पैकिंग होगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने डीआईओएस को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की नियमित जांच करेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का विशेष निरीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट रोजाना परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। अपनी उपस्थिति में डबल लॉक खुलवाकर निर्धारित प्रश्नपत्र निकलवाएंगे और दोबारा लॉक को सील कराएंगे।

