बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पाकडाड में बहु-बेटी सम्मेलन एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
02 February
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पाकडाड में बहु-बेटी सम्मेलन एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एडीजी जोन गोरखपुर के निर्देश पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व डीआईजी रेंज बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं क्षेत्राधिकारी रुधौली के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे।
पुलिस टीम द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद किया गया और उन्हें मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही साइबर अपराध की सूचना के लिए 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 एवं 181 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने इसे जागरूकता और उत्साह बढ़ाने वाला बताया और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

