बंश बहादुर मल्ल"संगीत गायन श्री"सम्मान से लखनऊ में सम्मानित होंगे सुप्रसिद्ध लोकगायक राकेश उपाध्याय...
14 February
बी0एन0एम0 सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा लोकसंगीत गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु अंतर्राष्ट्रीय लोकगायक एवं सदस्य संतकबीर अकादमी श्री राकेश उपाध्याय को वर्ष 2025 का बंश बहादुर मल्ल"संगीत गायन श्री"सम्मान से दिनांक 22 फरवरी2026 को निराला सभागार, हिंदी संस्थान, हजरतगंज, लखनऊ में सम्मानित किया जायेगा।उक्त आमन्त्रण राकेश को मेल एवं दूरभाष के माध्यम से संस्थान की ओर से प्राप्त हुआ है।
राकेश उपाध्याय आकाशवाणी गोरखपुर से"ए"श्रेणी के लोकगायक हैं।वर्ष 2016 का उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के द्वारा मिल चुका है। भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद(ICCR)के इम्पैनल कलाकार राकेश अभी तक दक्षिण अफ्रीका, बैंकॉक, मस्कट(ओमान)सिंगापुर एवं फिजी में अपनें शानदार लोकगायन की प्रस्तुति से भारत का नाम रौशन कर चुके हैं।
देवरिया जनपद के करौंदी(भलुअनी)के मूल निवासी राकेश उपाध्याय कोविड काल में सोशल मीडिया के विभिन्न मंचो द्वारा अपनीं लाईव प्रस्तुतियों के माध्यम से जनमानस का मनोरंजन कराने का काम भी कर चुके हैं।
Tags

