लखनऊ में इंदिरानगर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, जाने किस वजह से हुई कार्रवाई...?
02 February
लखनऊ : पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने शनिवार देर शाम इंदिरानगर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया, विभाग में चर्चा है कि एलडीए की तरफ से बाल विहार कालोनी में जमीन को पार्क के लिए चिन्हित किया गया था और पैमाइश के लिए एलडीए की तरफ से फोर्स की मांग की गई थी।
वही सूत्र बताते हैं कि थाना प्रभारी फोर्स की कमी होने का हवाला देते हुए पहले तो दो बार फोर्स नहीं दी। हालांकि, इस बार शुक्रवार को उनकी तरफ से पहले ही सूचित कर दिया गया था, लेकिन वह फिर भी फोर्स न होने का हवाला दे रहे थे।
मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई, जिसके बाद फोर्स मिली और कार्रवाई पूरी की गई। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में शिकायत कर दी गई थी, जिसके बाद देर शाम थाना प्रभारी को हटा दिया गया।

