लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

सुल्तानपुर : मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने का आरोप:सपा ने एसडीएम कार्यालय घेरा, BLO को फॉर्म 7 के साथ पैसे देने का दावा

सुल्तानपुर विधान सभा 190 लंभुआ में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-7 में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है। सोमवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में गलत तरीके से नाम काटे जाने की शिकायत लेकर सैकड़ों लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई, जिस पर एसडीएम ने मामले का संज्ञान लिया है समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता जितेंद्र वर्मा 'बाजीगर' ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि तातोमुरैनी में 1600, कोइरीपुर में 250 और भदैया ब्लॉक में 400-500 फॉर्म-7 मिले हैं। वर्मा के अनुसार, ये सभी फॉर्म मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं से संबंधित हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके नाम कटवाने की साजिश कर रही है। वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को दिए गए फॉर्म के पैकेट में पैसे भी रखे गए थे।
उन्होंने एसडीएम के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि एसडीएम ने इसे जांच का विषय बताया है। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि पूरी जांच के बाद जानकारी दी जाएगी और किसी का भी नाम गलत तरीके से नहीं काटा जाएगा। सपा नेताओं ने इस मामले में न्याय न मिलने की आशंका भी जताई। मौके पर असलम खान,अली अहमद,हरीश यादव,शहाबुद्दीन खान,प्रधान भजन सिंह यादव,सिराज अहमद,हारून आदि लोग रहे मौजूद रहे।
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad