बस्ती : दो किशोरियों ने बानपुर पुल से कुआनो में लगाई छलांग...
11 January
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों ने शनिवार की शाम करीब छह बजे बानपुर पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर पुल पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन भीषण ठंड की परवाह न करते हुए कुछ ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर दोनों को बचा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बेहद नजदीकी थी। इससे दोनों के परिवार वाले खुश नहीं थे।
बस्ती संवाददाता राधेश्याम यादव की जानकारी के अनुसार, एक गांव की रहने वाली दोनों किशोरियां टहलते हुए शाम को बानपुर पुल पर पहुंचीं। कुछ देर आपस में बातचीत करती रहीं। इसके बाद हाथ पकड़कर कुआनो नदी में छलांग लगा दी। पुल पर खड़े लोग यह सब दूर से देख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोरियों को रोकने की कोशिश की गई, मगर वह नहीं मानी और नदी में छलांग लगा दी। हादसे की सूचना पाकर लालगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजवाया गया।

