जाने आज का राशिफल- 18/01/2026
18 January
मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लूं,ले,लो,अ)
आज आप हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें।नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य सरलता आज मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है। अन्य लोगों को सहाय रूप बनने का प्रयत्न भी आप करेंगे।
वृषभ (इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
आज सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खडी़ हो सकती है। भाग्य का सहकार आज नहीं मिलेगा। उपरी वर्ग से संभलकर चलिएगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।
मिथुन (का,की,कु,घ,ड•,छ,के,को,हा)
आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बितेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएँगे। परंतु मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा।
कर्क (ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
आज व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों से भी लाभ होगा।
सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
आज प्रणय- प्रसंग के लिए दिन अनुकूल है। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लास मय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। सहकार्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद दुगुना हो जाएगा। प्रतिस्पर्धीयों को परास्त होना पड़ेगा।
कन्या (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)
आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लासित और चेतनाशक्ति का आप में अभाव सा रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को संभवतः टाल दीजिएगा।
तुला (रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
आज नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
वृश्चिक(तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू)
आज निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लें। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे। प्रतिस्पर्धीयों को पराजित कर पाएँगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएँगे। प्रवास होगा। जीवन में आध्यात्मिकता छूती हुई अनुभूत होगी।
धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे)
आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। मध्याहन के बाद आप कुछ द्विधा में रहेंगे। घर में तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्य भार रहेगा। अधिक खर्च या निरर्थक खर्च हो सकता है।
मकर (भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी)
आज वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।
कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा )
आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी। परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखिएगा। धन का अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा।
मीन (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची)
आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है। किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बडों के आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है।

