सुल्तानपुर गोलीकांड: एक नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, अन्य की तलाश में दबिश जारी...
18 June
सुल्तानपुर
कादीपुर गोलीकांड: एक नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, अन्य की तलाश में दबिश जारी
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रत्नेश शुक्ला पुत्र जय प्रकाश शुक्ला को धर दबोचा, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,पकड़े गए आरोपी रत्नेश शुक्ला के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह फायरिंग की घटना उस वक्त हुई थी जब पीड़ित युवक सुल्तानपुर से अपने घर लौट रहा था। उसका घर घटनास्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है। इस हमले में युवक के पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गया था।
अन्य तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश लगातार जारी है।
गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर,निरीक्षक सूबेदार यादव, उप निरीक्षक आनंद बाजपेयी एवं कांस्टेबल रवि प्रताप यादव की अहम भूमिका रही।