लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

लखनऊ : काकोरी में दो गुटों में चली गोली, एक की मौत, इलाके में फैली दहशत...

लखनऊ के काकोरी इलाके में दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चल गई। जिसमें एक पक्ष के युवक को गोली लगी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ में काकोरी के तेजकीशन खेड़ा की है।
जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत और मोनू रावत के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच यह विवाद प्रधानी के चुनाव के समय से चली आ रही रंजिश को लेकर हुआ। देखते ही देखते झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गोली चल गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन में वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायज लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की तलाश जारी हैं।
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad